छत्तीसगढ़: ट्रक-बोलेरो के बीच जबरदस्त टक्कर, तीन मतदान कर्मियों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में आज जगदलपुर-रायपुर मार्ग पर तीन मतदान कर्मियों की मौत हो गई। केशकाल थाना प्रभारी आनंद सोनी ने बताया कि तीन मतदान कर्मचारी जिनकी डयूटी केशकाल विधानसभा में लगा हुआ था, मतदान संपन्न कराकर कोंडागांव जिला मुख्यालय में मत पेटियां जमाकर एक वाहन में सवार होकर केशकाल की ओर आ रहे थे।

आज सबेरे जगदलपुर-रायपुर मार्ग पर बहिगांव के पास ट्रक-बोलेरो के बीच जबरदस्त टक्कर से तीनों मतदान कर्मियों की मौत हो गई। मृतकों में शिक्षक शिव नेताम बेड़मा, शिक्षक संतराम नेताम, धनोरा तथा हरेन्द्र उइके शामिल है। 

ये भी पढे़ं- छत्तीसगढ़: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के चार जवान घायल