आगरा: शराब पीने के लिए नहीं दिया गिलास, तो खोखे में लगा दी आग, सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। यूपी के आगरा जिले के ताजगंज थाना क्षेत्र में खोखे पर बैठी महिला ने युवक को शराब पीने के लिए गिलास और पानी देने से मना कर दिया। इस नाराज होकर ने महिला से गाली-गलौज करने लगा और उसे पीट दिया। इसके बाद जब महिला दुकान बंद करके घर चली गई तो वह देर रात को खोखे में आग लगा दी। इससे दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। 

जानकारी के मुताबिक ताजगंज थाना क्षेत्र के गोबर चौकी अतंर्गत विभव नगर निवासी पुष्पा देवी घर के पास खोखे में परचून की दुकान चलाती हैं। उन्होंने बताया कि पांच नवंबर को शाम 6 बजे एक छोटू नाम का युवक दुकान पर गिलास और पानी लेने के लिए आया। उनके पास दुकान में गिलास नहीं थी, तो उन्होंने देने से मना कर दिया। यह सुनकर वह गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर उनका बेटा आ गया। उसने बेटे को पीटा। 

इसके बाद दुकान में आग लगाने की धमकी देकर चला गया। रात 2 बजे उन्होंने देखा कि खोखे में आग लगी है। शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए। उन्होंने स्तर से आग पर काबू पा लिया। मगर तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: डॉयल 112 की महिला कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद योगी सरकार का एक्शन, ADG 112 को हटाया

संबंधित समाचार