बहराइच : भगवा रक्षा दल के जिला महामंत्री फरसे से हमला करने वाला बाबा गिरफ्तार
बाइक से घर जाते समय साधु ने ताबड़तोड़ फरसे से किया हमला
नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। अपना दल व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रावस्ती और भगवा दल के जिला मंत्री मंगलवार शाम को बाइक से अपने घर जा रहे थे तभी एक साथ उन्हें रंजिश में बाइक रुकवा कर फरसे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के लौकिहा के मजरा बंधन सिंहपुरवा गांव निवासी सुशील कुमार सोनी पुत्र सांवली प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि मेरे बुआ के पुत्र अनिल कुमार सोनी उर्फ नान्हू सोनी पुत्र विद्या प्रकाश भगवा रक्षा दल के जिला महामंत्री हैं। उनका कहना है कि वह अपना दल एस श्रावस्ती व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भी हैं।
मंगलवार शाम को शिवपुर ब्लाक में ठेकेदारी का काम देखने के बाद वह बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे। शाम सात बजे के आसपास शिवपुरी निवासी साधु दुखीराम पुत्र झिंगर ने बाइक रुकवाया इसके बाद उसने बाइक सवार जिला महामंत्री पर फारसी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिस भगवान रक्षा दल का जिला महामंत्री गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। बाजार के लोगों ने मौके पर छुड़वाया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
जिला अस्पताल में भर्ती घायल अनिल ने बताया कि मोहर्रम पर उप निरीक्षक गोविंद यादव ने साधु की लाठियां से पिटाई की थी। जिसमें वह साधु अनिल कुमार सोनी पर शक कर रहा है। इसी के रंजिश में उसने मंगलवार को हमला किया। प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह ने बताया कि घायल के रिश्तेदार की तहरीर पर साधु के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि युवक पर फरसा से हमला करने वाले बाबा दुखीराम सोनकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, उप जिलाधिकारी ने दिया आदेश
