अयोध्या: एक लाख 51 हजार दीपों से जगमग होगा कामाख्या धाम, विधायक ने किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुदौली/अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी के दिव्य दीपोत्सव से पहले धनतेरस को मां कामाख्या धाम डेढ़ लाख दीपों से जगमग होगा। चौथे दीपोत्सव की तैयारी बैठक विधायक राम चंद्र यादव की अध्यक्षता में मां कामाख्या धाम गेस्ट हाउस में हुई। रामनगरी के दीपोत्सव की तर्ज पर कामाख्या धाम में वर्ष 2020 से भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है।

विधायक ने जानकारी मां कामख्याधाम के पुजारी इंद्रेश कौशिक से ली। विधायक ने कहा की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दीपोस्तव पर आतिशबाजी व मंदिर से गोमती तट तक विद्युत झालरों को लगाया जाएगा। एसडीएम अंशिका दीक्षित ने कहा ने ईओ को दीपोत्सव से सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिया। बिजली आपूर्ति के लिए अवर अभियंता को कहा गया।

संयोजक पुजारी इंद्रेश कौशिक ने कहा गोमती तट पर संध्या आरती के साथ दीपोत्सव शुरू होगा। मां कामाख्या धाम नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, भाजपा नेता तेज तिवारी, निर्मल शर्मा, नायब तहसीलदार अनूप श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी मां कामख्या धाम निखलेश मिश्रा, बैजनाथ यादव मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ योगी सरकार हुई सख्त, अधिकारियों के दिया गया यह बड़ा निर्देश

 

 

संबंधित समाचार