बरेली: बच्चों की फीस भरने को डीएम से मांगी किडनी बेचने की अनुमति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। जिसमें किडनी बेचकर बच्चों की फीस जमा करने की बात कही जा रही है। पोस्ट में एक अभिभावक ने डीएम से अपनी किडनी बेचने की अनुमति मांगी है। जिससे वह अपने बच्चे की फीस भर सके। वायरल हो रही यह …

बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। जिसमें किडनी बेचकर बच्चों की फीस जमा करने की बात कही जा रही है। पोस्ट में एक अभिभावक ने डीएम से अपनी किडनी बेचने की अनुमति मांगी है। जिससे वह अपने बच्चे की फीस भर सके।

वायरल हो रही यह पोस्ट शाहबाद मोहल्ले के रहने वाले जावेद अंसारी ने की है। पेशे से वह एक चित्रकार हैं। साथ ही बिगबी (अमिताभ बच्चन) के प्रशंसक भी हैं। जावेद अमिताभ बच्चन फैंस क्लब संस्था भी चलाते हैं। रविवार को उन्होंने संस्था के व्हाट्सएप ग्रुप में फीस वाला मैसेज पोस्ट किया। देखते ही देखते यह मैसेज सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

जावेद ने अपने संदेश में लिखा है कि उनके दो बच्चे कक्षा 9 और 12 में पढ़ते हैं। लॉकडाउन के कारण सारा काम बर्बाद हो गया। स्कूल के लोग फीस मांग रहे हैं। संपत्ति के नाम पर उनके पास कुछ भी नहीं है। इसलिए वह अपनी किडनी बेचकर स्कूल की फीस देना चाहते हैं। जिससे बच्चों का भविष्य खराब न हो। उन्होंने डीएम से किडनी बेचने की स्वीकृति देने की मांग की है।

संबंधित समाचार