Kanpur News: शहर के रास्ते लखनऊ के युवती महाअधिवेशन की तैयारी… प्रदेश मंत्री शिवेंद्र सिंह आज करेंगे बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहर के रास्ते लखनऊ के युवती महाअधिवेशन की तैयारी।

शहर के रास्ते लखनऊ के युवती महाअधिवेशन की तैयारी है। प्रदेश स्तरीय युवती महाअधिवेशन के लिए शहर में भूमिका बनेगी। गुरुवार को भाजयुमो के प्रदेश मंत्री शिवेंद्र सिंह बैठक भी करेंगे।

कानपुर, [अभिषेक वर्मा]। लखनऊ में 22 नवंबर को होने वाले भाजयुमो के प्रदेश स्तरीय युवती महाअधिवेशन की तैयारी शहर के रास्ते शुरू हो गई है। अनुसूचित और महिला सम्मेलन के बाद पार्टी अब युवती महाअधिवेशन को सफल बनाने में जुट गई है। इसको लेकर गुरुवार को भाजयुमो के प्रदेश मंत्री शिवेंद्र सिंह शहर आयेंगे। वह यहां 17 जिलों के भाजयुमों के पदाधिकारियों के साथ जहां बैठक करेंगे वहीं, पत्रकार वार्ता कर प्रदेश स्तरीय युवती महाअधिवेशन के बारे में भी जानकारी देंगे। बुधवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों ने रूप रेखा बनाना शुरू कर दिया।

कानपुर-बुंदेलखंड के अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन की सफलता से प्रदेश नेतृत्व गदगद है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सफल आयोजन के लिए अनुसूचित मोर्चे के पदाधिकारियों के साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की पीठ थपथपाई है। अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों से पदाधिकारी अच्छी भीड़ एकत्र करने में सफल हुये थे।

जिसको देखते हुये अब लखनऊ में होने वाले युवती महाअधिवेशन को लेकर भी भीड़ जुटाने का प्रयास शुरू हो गया। प्रदेश नेतृत्व की मंशा है कि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा मातृशक्ति लखनऊ ले जाई जा सके। जिसको लेकर शहर से उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडे, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह और ग्रामीण जिलाध्यक्ष दिनेश कुशवाहा ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जिलों को टारगेट बांटे गये

भाजयुमो बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष सुनील साहू ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र को विशेष जिम्मेदारी दी है। इसके तहत हर जिले से कम से कम 200 मातृशक्तियों (युवतियों) को ले जाने का लख्य रखा गया है। लखनऊ से कम दूरी वाले जिलों कानपुर उत्तर, दक्षिण, ग्रामीण, कन्नौज, औरैया, इटावा से 500 की मातृशक्ति लखनऊ जायेंगी। उन्होंने बताया कि इसी की तैयारी को लेकर गुरुवार को भाजयुमो के प्रदेश मंत्री शिवेंद्र सिंह दोपहर 12 बजे से क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यशाला को संबोधिक करेंगे। इसके बाद पत्रकार वार्ता भी करेंगे।

ये भी पढ़ें- Kanpur News : 50 हजार का इनामिया गिरफ्तार, एसटीएफ ने पकड़ा… पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था

संबंधित समाचार