Kanpur News: दरोगा के खिलाफ पत्र वायरल, वसूली और अवैध संबंध समेत कई आरोप लगे, जांच जारी
जारी कानपुर में दरोगा के खिलाफ पत्र वायरल।
कानपुर में दरोगा के खिलाफ पत्र वायरल हो रहा है। जिसमें वैध वसूली और अवैध संबंधों में फंसे होने के आरोप लगाए गए हैं। अमृत विचार डॉट कॉम वायरल पत्र की पुष्टि नहीं करता है।
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर कमिश्नरेट में गुमनाम वायरल पत्र में 22 वर्षों से कानपुर में तैनात दरोगा पर कई आरोप लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पत्र में दारोगा के खिलाफ अवैध वसूली और अवैध संबंधों में फंसे होने के आरोप लगाए गए हैं। ट्रांसफर के बाद भी कानपुर में जमे होने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आरोपी दरोगा को फिलहाल रिलीव कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस पत्र को महिला पुलिसकर्मियों की ओर से वायरल किया गया है। अमृत विचार डॉट कॉम वायरल पत्र की पुष्टि नहीं करता है।
बुधवार को पुलिस विभाग से एक गुमनाम पत्र वायरल हुआ। जिस दरोगा पर आरोप लगाए गए हैं वह बीते 22 वर्षों से कानपुर में तैनात थे। ट्रांसफर के बाद भी दरोगा कैसे अपने पद पर तैनात रहे? जिम्मेदार अधिकारियों की नजर उस पर क्यों नहीं गई? ये सवाल उठने लगे हैं। वायरल पत्र में दरोगा पर वसूली समेत अवैध संबंध जैसे आरोप लगाए गए हैं। पत्र में आरोप लगा है कि दरोगा रहते हुए भी कभी थाने की पोस्टिंग नहीं ली।
इस दौरान वे अधिकारियों के विश्वास का नाजायज फायदा उठाते रहे। इस मामले में डीसीपी मुख्यालय शिवाजी ने बताया कि वह पहले कॉन्स्टेबल थे और कानपुर में 12 साल रहे। उससे पहले भी वे जीआरपी में तैनात थे। जीआरपी कानपुर में वे सीओ ऑफिस में तैनात रहे। इसके बाद दोबारा उनकी पोस्टिंग यहीं हो गई थी। उनका ट्रांसफर भी हो गया था। फिलहाल उन्हें रिलीव कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गुमनाम पत्र की जांच कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2023: धनतेरस कल, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त, इन बातों का अवश्य रखें ध्यान
