Motijheel Leather Mela: कानपुर में लगा लेदर मेला, खास है शहर का चमड़ा उत्पाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में लेदर मेला लगा।

कानपुर के मोतीझील काउंसिल ऑफ लेदर एक्सपोर्ट की ओर से लेदर मेला लगा। विदेशों में बिकने वाली लेदर जैकेट और बेल्टों ने लुभाया। यूरोप और खाड़ी देशों में बिकने वाले पांच हजार से अधिक उत्पाद प्रदर्शित।

कानपुर, अमृत विचार। काउंसिल ऑफ लेदर एक्सपोर्ट की ओर से बुधवार को मोतीझील में लेदर मेले की शुरुआत हुई। तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में निर्यातक यूरोप और खाड़ी देशों में बिकने वाले एक्सपोर्ट क्वालिटी के लेदर उत्पाद लेकर आए हैं। पहले दिन खासतौर पर लोगों का लेदर की जैकेट और जूतों की ओर रुझान रहा। 

लेदर मेले की शुरुआत मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने की। इस दौरान काउंसिल के वॉयस चेयरमैन विमल जालान, पूर्व चेयरमैन मुख्तारुल अमीन, रीजनल चेयरमैन जावेद इकबाल मौजूद रहे। समारोह में मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने कहा कि इतने बड़े शहर में यह जरूरी है कि इस तरह का लेदर मेला साल में दो बार लगाया जाए।

निर्यातक विमल जालान ने कहा कि शहर में लेदर कारोबारी वोकल फॉर लोकल के आधार पर काम कर रहे हैं। उधर मेले मे पहले दिन निर्यातकों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। मेले में स्टॉल लगाए निर्यातक जीके आलम ने कहा कि पहले दिन लोगों को सिक्स पॉकेट जैकेट व जूते सबसे अधिक लुभा रहे हैं। मेले में गोमोर के इंटरनेशनल के डायरेक्टर यादवेंद्र सचान व अशरफ रजा व सीआईएल की रीजनल डायरेक्टर पल्लवी दुबे प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।   

मेट्रो के स्टॉल पर टॉय ट्रेन

मेले में उत्तर प्रदेश मेट्रो के स्टॉल को प्रदेश की विभिन्न मेट्रो रेल परियोजनाओं एवं उपलब्धियों के विवरण के साथ सजाया गया है। स्टॉल पर बिक्री के लिए जो आइटम उपलब्ध हैं, उनमें लेदर का बना की चैन भी है। इसके अलावा कानपुर टॉय ट्रेन भी लोगों को काफी पसंद आ रही है।

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2023: धनतेरस कल, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त, इन बातों का अवश्य रखें ध्यान

संबंधित समाचार