कौशांबी: पेड़ की डाल गिरने से घायल युवक की मौत
कौशांबी, अमृत विचार। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के कुटीपर गांव में गुरूवार को एक युवक पेड़ की डाल गिर जाने से दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सब इंस्पेक्टर पर्मेश कुमार ने बताया कि अहिरारा गांव के मजरा बरमदपुर निवासी इंद्रबहादुर कुटी पर गांव मे सूखी डाल काट रहा था। पेड़ से नीचे उतर कर नीचे से कटी हुई डाल खींचने लगा। इस बीच डाल उसी के ऊपर गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
