बिजनौर: आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलेगा गर्म पका हुआ भोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने हॉट कुक्ड मील योजना के तहत की बैठक

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देते जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल।

बिजनौर, अमृत विचार। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने हॉट कुक्ड मील योजना की क्रियान्वयन के लिए कन्वर्जेंस विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। 

इसमें जिलाधिकारी बताया कि प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत समग्र शिक्षा में सम्मिलित प्राइमरी या बाल वाटिका के बच्चों को पीएम पोषण योजना से आच्छादित करने का भी प्रावधान किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों को को-लोकेटेड तथा नॉन लोकेटेड दो श्रेणियां में विभाजित किया गया है।

 को-लोकेटेड की श्रेणी में ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं जो प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में संचालित हैं। जबकि नान लोकेटेड श्रेणी में ऐसे विद्यालयों ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों को लिया गया है जो प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संचालित नहीं है अथवा 200 मीटर की या उससे अधिक दूरी पर स्थापित हैं वहां पर भोजन सहायिका द्वारा तैयार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि को-लोकेटेड विद्यालयों में पंचायत निधि से संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं नगरीय क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी नगर निकाय द्वारा गैस सिलेंडर, चूल्हा आदि उपलब्ध कराया जाएगा। नॉन लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में हॉट कुक्ड मील योजना के अंतर्गत भोजन तैयार करने के लिए अधिकारी गैस, गैस चूल्हा तथा आवश्यक बर्तन भी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए तैयारी कर लें। ताकि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न कराई जा सकें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज्य अधिकारी, जिला खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:- गाजा पट्टी में संघर्ष विराम की मांग को लेकर न्यूयॉर्क में प्रदर्शन, 'नरसंहार बंद करो' के लगाए नारे

संबंधित समाचार