बरेलीः पुरानी पेंशन की मांग के लिए संसद पर होगा आंदोलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ (पीआरएसएस) कारखाना मंडल इज्जतनगर ने कारखाने के गेट पर कर्मचारी की समस्याओं को लेकर जनसंपर्क किया। जिसमें संगठन के सहायक महामंत्री नंदन सागर ने कहा कि एनपीएस को हटाकर सभी रेल कर्मचारियों पर ओपीएस लागू करने के लिए भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में लगातार आंदोलन किया जा रहा है। 22 नवंबर को संसद पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

मंडल सचिव जेएस भदौरिया ने कहा कि संघ की मांग है कि सामूहिक जीवन बीमा की धनराशि कम से कम 15 लाख रुपये की जाए। उन्होंने कर्मचारियों से 22 नवंबर को दिल्ली चलने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के आंदोलन का नतीजा यह रहा कि पीएलबी बोनस की सीलिंग सीमा 3500 से बढ़कर 7000 रुपये की गई है। जनसंपर्क अभियान के दौरान विवेक शर्मा, वसीम मियां, बसंत कश्यप, रुद्रप्रताप, रविन्द्र आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - बरेलीः ढूंढे से नहीं मिल रहे दूल्हा-दुल्हन, मुख्यमंत्री विवाह योजना में लक्ष्य के सापेक्ष महज 34 फीसदी आए आवेदन

संबंधित समाचार