Dhanteras 2023: धनतेरस की शाम बनाएं मिक्स पकौड़े, खाने के बाद हर कोई करेगा तारीफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिवाली का त्योहार नजदीक है। वहीं दिवाली के आने से पहले ही लोग इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं। लोग घरों में सजावट और साफ-सफाई का काम कई-कई दिन पहले से शुरू कर देते हैं। पांच दिन तक चलने वाले इस महापर्व में सबसे पहले धनतेरस का त्योहार आता है। वहीं इसके बाद नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और फिर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है।

सबसे पहले बात करें धनतेरस के दिन की तो इस दिन लोग जमकर खरीदारी करते हैं। धनतेरस के दिन खरीदारी करने की प्रथा है। इसी के चलते बहुत से लोग अपने परिवार के साथ घूमने निकलते हैं। वहीं इसी दिन लोग एक-दूसरे के घर भी जाते हैं।

ऐसे में आप अपने घर आने वाले मेहमानों और घरवालों के लिए मिक्स पकौड़े तैयार कर सकते हैं। अगर आप इस खास तरह के मिक्स पकौड़े बनाकर सभी को खिलाएंगी तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा। बता दें मिक्स पकौड़े बनाने बेहद आसान है और आप इसे पहले से तैयार करके रख सकती हैं। तो चलिए आपको मिक्स पकौड़े बनाने की विधि के बारे में बताते हैं।  

मिक्स पकौड़े तैयार करने के लिए सबसे पहले तैयार करें घोल
सबसे पहले एक बाउल में बेसन का घोल तैयार करें और इसमें थोड़ा सा नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला मिलाएं। इस घोल को साइड रखकर अब पकौड़े तैयार करें।

मिर्च के पकौड़े बनाने का सामग्री
मोटी मिर्ची, उबले आलू तीन से चार, आधा कप बेसन, अजवाइन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर, हरी धनिया बारीक कटी हुई, तेल

विधि
बता दें मिर्च पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले मिर्च को साफ करें। इसके बाद उबले हुए आलुओं में सभी मसाले मिलाएं। अब इन मसालों को मिर्च के बीच में सही से भर लें। इसके बाद इसे साइड में रख दें। अब इसे घोल में डूबो कर गर्म तेल में तल लें। 

प्याज के पकौड़े
प्याज के पकौड़े तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले प्याज को काट लें। ध्यान रहे कि प्याज अलग-अलग हो जाना चाहिए, ताकि इसके पकौड़े अच्छे बन पाए। प्याज को तैयार किए गए बेसन के घोल में मिलाएं और इसके पकौड़े तल लें। 

पनीर के पकौड़े
पनीर के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को बराबर आकार में काट लें। इसके बाद पनीर के टुकड़ों पर नमक और चाट मसाला डालें। अब इसे तैयार किए गए घोल में डूबो कर गर्ल तेल में तल लें। 

पालक के पकौड़े
पालक के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छे से धोकर साफ कर लें। इसके बाद एक-एक पत्ता लेकर इसे काट लें। अब इसे बेसन के घोल में डूबो कर तेल में तल लें। 

ऐसे परोसें
अब सभी तैयार किए गए पकौड़ों को एक प्लेट में निकालें। इसके बाद इसे धनिए की चटनी और कैचअप के साथ परोस कर अपने घरवालों और मेहमानों का दिल जीत सकते हैं।

ये भी पढे़ं-  Diwali 2023: इस दिवाली मेहमानों के लिए घर पर बनाएं केसरिया पेड़ा, यहां जानें रेसिपी