उन्नाव : अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अचलगंज थानांतर्गत लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुआ हादसा

उन्नाव, अमृत विचार। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अचलगंज थानांतर्गत एक अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पति गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कंटेनर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

बता दें कि कानपुर नगर के नौबस्ता थानाक्षेत्र के मछरिया निवासी अब्दुल्ला पुत्र अलबक्श अपनी पत्नी रेशमा के साथ बाइक से उन्नाव जा रहे थे। तभी अचलगंज थानाक्षेत्र के कनोडिया पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गये। जिसके बाद कंटेनर ने महिला को रौंद दिया। इसमें उसकी मौके पर मौत हो गयी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने अचलगंज पुलिस को दी। सूचना पर एसओ प्रशांत द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल पति को जिला अस्पताल भेजकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि कंटेनर कब्जे में लिया गया है। हादसे की जानकारी परिजनों को देकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -वाराणसी : 15 नवंबर को निकलेगी चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा, कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन

संबंधित समाचार