शाहजहांपुर: किसानों और युवाओं के लिए सपा का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रादेशिक आह्वान पर स्थानीय कार्यकारिणी ने तहसीलों पर धरना दिया। सुबह साढ़े दस बजे सदर तहसील में जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में करीब पचास सपाई धरने पर बैठ गए। सपाइयों ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा सरकार को किसानों और युवाओं का विरोधी …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रादेशिक आह्वान पर स्थानीय कार्यकारिणी ने तहसीलों पर धरना दिया। सुबह साढ़े दस बजे सदर तहसील में जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में करीब पचास सपाई धरने पर बैठ गए। सपाइयों ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा सरकार को किसानों और युवाओं का विरोधी बताया। किसानों को फसल का सही मूल्य और बकाया दिलाने, युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर सपाइयों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष रणंजय यादव, महानगर अध्यक्ष कपिल सिंह आदि सपाई मौजूद रहे।

संबंधित समाचार