किसानों की सच्ची हितैषी है योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के कैबिनेट मन्त्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को कहा कि प्रदेश की योगी सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है सरकार द्वारा किसानो के कल्याणार्थ विभिन्न प्रकार की योजनाएं निरन्तर संचालित की जा रही है। 

यहां सर्किट हाउस में किसानो से सम्बंधित एक बैठक मे सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि हम सभी लोगों के थाली में जो भी भोजन आता है उस सबकी खेती करनी चाहिए। कृषि केन्द्र बंजरिया में मशरूम की खेती करने के लिए क्लस्टर भी बन गया है और उसका प्रोडक्शन भी किया जा रहा है आने वाले समय में मशरूम की खेती साल के 12 महीने की जा सकेगी।

प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसानों के हितो के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है। योगी सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। सरकार द्वारा किसानों को खेती करने के लिए विभिन्न प्रकार की कृषि यंत्रो पर भारी छूट देकर उन्हे यंत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानो की फसल अगर आपदा मे नष्ट या क्षति हो जाती है तो सरकार द्वारा किसानों की भरपाई करने के लिए अनुदान दिया जाता है।

इस मौके पर सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। किसानों की आय दुगुनी हो इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। सरकार द्वारा कृषि यंत्रों पर अनुदान भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मिनी किट बीज 4 हजार किसानों में वितरित किया जाएगा आवश्यकता पड़ने पर और भी वितरित किया जाएगा।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चैधरी, जिलाधिकारी अंद्रा वामसी, मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस, पुलिस अधीक्षक कृष्ण गोपाल चैधरी, उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, उप निदेशक कृषि, कृषि अधिकारी डा0 राजमंगल चैधरी, उद्यान अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा, जगदीश शुक्ल सहित भारी संख्या में किसान व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: गो तस्कर मुजफ्फर पर दो करोड़ की रंगदारी मांगने का एक और केस दर्ज

संबंधित समाचार