बहराइच में 11 हजार दीपों से जगमग हुआ हनुमंत सरोवर, सभी ने गाई भारत माता की आरती
रूपईडीहा/ बहराइच, अमृत विचार। नगर पंचायत रुपईडीहा में स्थित हनुमंत सरोवर तट पर छोटी दिवाली के मौके पर 11000 दीप जलाए गए। इसके साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ अन्य लोगों भारत माता की पूजा अर्चना की।
भारत नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा नगर पंचायत में हनुमंत सरोवर स्थित है। तट पर शनिवार को भारत माता पूजन समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अतिथि एसएसबी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत और आरएसएस के जिला प्रचारक सर्वेश श्याम मिश्रा रहे। अतिथियों ने मां भारती के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छोटी दिवाली के मौके पर हनुमंत सरोवर तट पर 11 हजार दीप एकसाथ जलाए गए। सभी ने भारत माता की पूजा अर्चना की। तट पर एक साथ 11 हजार दीप जलने से पूरा परिसर जगमग जो गया। सभी ने भगवान श्रीराम और भारत माता के जयकारे लगाए।

इस दौरान अरविंद शुक्ला केशरी सोनी, बृजेश श्रीवास्तव, भीमसेन मिश्रा, विजय सिंह, अजय मिश्रा, ललित त्रिपाठी, डा उमाशंकर वैश्य चेयरमैन, राजेश सिंह, शेर सिंह, श्याम मिश्रा, दिवाकर पाठक, संतोष कुमार वर्मा, मनोज कुमार, डा सनत कुमार शर्मा, आरती वर्मा, अश्वनी पांडे उप निरीक्षक, अंजनी मित्तल, ब्रजेश कुमार शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -दिवाली पर प्रशासन का कड़ा निर्देश जारी, शहर में पटाखों के 10 स्थान चिन्हित, बड़े और आवाजदार पटाखों पर लगाई रोक
