हरदोई: मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरा घायल, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन लोगों को तेज गति में आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि तीसरे को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार थाना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चित्तरपुरवा निवासी रामाऔतार (38) पुत्र रामदयाल, वंशीराम (30) पुत्र रामचरण तथा दीपू बाइक पर सवार होकर पिहानी की ओर से जिला मुख्यालय को आ रहे थे, तभी पिहानी मार्ग पर शनिवार की देर शाम बिलहरी गांव के पास तेज गति में आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे रामऔतार व वंशी की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि गंभीर हालत में दीपू को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना की खबर सुनते ही ग्राम प्रधान श्यामू सिंह मौके मेडिकल कॉलेज  पहुंच गए।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। त्योहार के दिन हुई इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में पता चला है कि तीनों बहेलिया जाति के हैं। वह किसी काम से कस्बा पिहानी को गए हुए थे।

यह भी पढ़ें: हरदोई: धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, राम जानकी मंदिर में लगे पवन पुत्र के जयकारे

संबंधित समाचार