सीतापुर : डम्पर से कुचलकर बाइक सवार की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। जिले के रेउसा क्षेत्र में शनिवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार की माैत हाे गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर बाद थानगांव निवासी सर्वेश अपने भाई संदीप के साथ रेउसा चौराहे पर दीपावली की खरीददारी करके वापस लौट रहा था। बैग में दीपावली का सामान था। डंपर के पास आने पर बैग उसमें फंस गया और सर्वेश डंपर के पहिए के नीचे आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। उसका भाई संदीप मामूली रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है। 

ये भी पढ़ें -आजमगढ़ के हॉकी मैदान पर 11 हजार दीये जलाकर मनाया गया दीपोत्सव

संबंधित समाचार