Diwali Gift: दीपावली पर संविदाकर्मियों के लिए आई खुशखबरी, वेतन में होगी बढ़ोत्तरी
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के दो विभागों में काम करने वाले संविदाकर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। बताया जा रहा है कि इन दो विभागों के संविदा कर्मियों के वेतन में हर महीने करीब 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
दरअसल, दीपावली पर उत्तर प्रदेश में यूपी पावर कारपोरेशन में काम करने वाले संविदकर्मियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा रोडवेज कर्मचारियों के भी वेतन में बढ़ोत्तरी की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यूपी पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के लिए सम्मान और प्रोत्साहन योजना शुरू करने जा रहा है। इससे न सिर्फ बिजली चोरी रुकेगी बल्कि राजस्व में भी वृद्धि होने की बात बताई जा रही है।
वेतन में होगी बढ़ोत्तरी
इस योजना के तहत राजस्व वसूली में वृद्धि होने पर संविदाकर्मियों के वेतन में हर महीने दस प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की बात सामने आ रही है। यह वृद्धि प्रति यूनिट की दर से देखी जायेगी।
परिवहन निगम के कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन कर्मियों के लिए भी राहत भरी बात सामने आ रही है। सूत्रों की माने तो इस विभाग में काम करने वाले करीब नियमित कर्मचारियों संविदाकर्मियों और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता, मानेदय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि यह तोहफा दीपावली के बाद मिलेगा।
यह भी पढ़ें:-'दिव्यता के बीच दरिद्रता'..., अखिलेश यादव ने अयोध्या दीपोत्सव का Video शेयर कर सरकार पर कसा तंज
