हरदोई: भतीजे ने चाचा के खाली पड़े मकान में की आत्महत्या, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। भतीजे ने चाचा के खाली पड़े मकान में दुपट्टे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पिता के लपकते हुए शव को देख कर उसकी बेटी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन कर इसका पता चला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बताया गया है कि शहाबाद कस्बे के महुआ टोला निवासी 35 वर्षीय अशोक पुत्र राम गुलाम खेती-किसानी करता था। उसके परिवार में पत्नी नीलम के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं। दो भाइयों में अशोक सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई श्यामा कुमार ने बताया अशोक ने सोमवार की भोर पहर चाचा नत्थू के खाली पड़े मकान के अन्दर खड़े नीम के पेड़ मे दुपट्टे से बंधा शव लटक रहा था।

उसकी बेटी खुशी किसी काम से वहां गई, पिता का शव देख कर वह चीखने-चिल्लाने लगी। उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर घर वालों को इसका पता चला। अशोक ने ऐसा क्यों किया? इस बारे में कोई कुछ भी नहीं बोल पा रहा है। वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए अशोक के घर वालों आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल सारे मामले को ले कर गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: दिवाली के बाद प्रदूषित हुई गाजियाबाद और नोएडा की हवा, सांस लेना भी हुआ मुश्किल

संबंधित समाचार