बुलंदशहर: दीपावली पूजन के बाद गार्ड ने की पत्नी की हत्या, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर जिले के देवीपुरा क्षेत्र में दीपावली पूजन के बाद एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सोमवार को बताया कि मौहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी तेजपाल वर्मा ने रविवार रात दस बजे के करीब दीपावली पूजन किया।

बाद में उसकी पत्नी सुशीला अपने रिश्तेदारी में मोबाइल फोन से बात कर रही थी कि शराब के नशे में धुत्त तेजपाल पत्नी पर उत्तेजित हो गया तथा चरित्र पर शक के चलते उसने अपनी लाइसेंसी राईफल से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मां की हत्या की रिपोर्ट उसके 18 वर्षीय पुत्र हिमांशु वर्मा ने कोतवाली में दर्ज कराई है। 

पुत्र का कहना है कि उसकी मां की हत्या में उसके ताऊ का भी सक्रिय रोल है। हिमांशु ने बताया कि उसकी माता सुशीला मौसी अथवा मामी से भी अक्सर जब बात करती थी तब भी उसके पिता तेजपाल मां के चरित्र पर शक कर घर में मारपीट करते रहते थे।

यह भी पढ़ें:-बुलंदशहर: शराब पार्टी से इंकार करने पर युवकों ने की साथी की हत्या

संबंधित समाचार