पूरी नींद लेने के बाद भी करते हैं थका-थका महसूस, इसका कारण न्यूट्रिशन तो नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रात में पूरी नींद लेने के बाद भी आप थका-थका महसूस करते है तो यह सेहत के लिए अच्छी खबर तो बिल्कुल नहीं है। हम कितनी एनर्जी से काम कर पाएंगे यह हमारी डाइट पर निर्भर करता है।

हमारे खाने में कई ऐसे विटामिंस होते है जो हमें अधिक एनर्जी देते है और हमारे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट भी करते हैं।  जब शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी हो जाए जो ये हेल्थ को नेगेटिवली इम्पैक्ट करता है। ग्रेटर नोएडा के GIMS अस्पताल की पूर्व डाइटीशियन आयुषी यादव ने बताया कि थकान की वजह कुछ खास न्यूट्रिएंट की कमी हो सकती है।

थकान की वजह इन न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है

1- विटामिन बी12
विटामिन बी12 एनर्जी प्रोडक्शन और रेड ब्लड सेल्स की सेहत के लिए जरूरी हैं। शरीर में इसकी कमी होने पर हमे थकावट महसूस हो सकती है।  इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको मांस, मछली, अंडे और मिल्क प्रोडक्ट खाने चाहिए।  थकान की वजह इन न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है।

2- विटामिन डी
विटामिन डी ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है। इसकी कमी होने पर  थकान और मांसपेशियों की कमजोरी हो सकती है। धूप में समय बिताकर, फैटी फिळ जैसे साल्मन और मैकेरल, फोर्टिफाइड फूड का सेवन करके आप विटामिन डी की कमी दूर कर सकते हैं।

3-  आयरन
आयरन शरीर के लिए एक बेहद जरूरी विटमिन है। जो शरीर की कोशिकाओं में ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है। शरीर में इसकी कमी होने पर  एनीमिया थकान जैसी परेशानियां हो सकती है। इसके लिए आप आयरन रिच फूड आइटम्स जैसे रेड मीट, बीन्स, दाल, पालक और फोर्टिफाइड अनाज का सेवन करें।

ये भी पढ़ें: हम एक नई कोविड लहर में हैं, इस बार क्या उम्मीद कर सकते हैं?