सुब्रत रॉय सहारा का आज बैकुंठ धाम में होगा अंतिम संस्कार, दोपहर 12 बजे निकाली जाएगी अंतिम यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय के पार्थिव शरीर का आज गुरुवार को लखनऊ के बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के गोमती नगर में स्थित उनके विला सहारा शहर में पहुंचा था, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां जो भी लोग पहुंच रहे थे, उन्हें आईडी कार्ड के साथ अंतिम दर्शन के लिए अंदर जाने दिया गया।

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब 12 बजे विपुल खंड से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा शहर के अंबेडकर चौराहा, गांधी सेतु से होते हुए 1090 चौराहा से मुड़कर बैकुंठ धाम पहुंचेगी और यहां उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा। गौरतलब है कि सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय का मंगलवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हुआ था। 

जानकारी के मुताबिक सहारा प्रमुख लंबे समय से बीमार चल रहे थे।  वह रक्तचाप और हाइपरटेंशन के अलावा कई अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। 12 नवंबर को तबीयत बिगड़ने पर उन्हे मुबंई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार देर रात उनका 75 साल की उम्र में निधन हो गया। 

संबंधित समाचार