प्रयागराज : कल हाईकोर्ट में पद की शपथ लेंगे नए न्यायाधीश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर आए न्यायमूर्ति शेखर बी सराफ न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर अपने न्याय कक्ष में सुबह दस बजे आयोजित सादे समारोह में हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीशों की उपस्थिति में न्यायमूर्ति सराफ को शपथ दिलाएंगे। यह जानकारी महानिबंधक के कार्यालय से निबंधक (शिष्टाचार) के द्वारा जारी की गई है। 

गौरतलब है कि 13 नवंबर 2023 को विधि और न्याय मंत्रालय, भारत सरकार ने अपने एक अधिसूचना के माध्यम से देश के विभिन्न उच्च न्यायालय में 5 न्यायाधीशों का स्थानांतरण किया था। इसी क्रम में उपरोक्त सूची में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह को मद्रास हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : ब्रेस्ट रिकंस्ट्रक्शन से बढ़ता है कैंसर पीड़ित महिलाओं का आत्मविश्वास

संबंधित समाचार