Fatehpur Murder: नलकूप में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया
फतेहपुर में नलकूप में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या।
फतेहपुर में नलकूप में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को उठा लिया।
फतेहपुर, अमृत विचार। थरियांव थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में नलकूप में सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पारिवारिक युवक पर रुपयों के लेनदेन में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
थरियांव थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी किसान रामरतन पुत्र स्व कल्लू रैदास गांव के बाहर निजी नलकूप में रहकर खेती करता था। बुधवार की रात किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। रात की घटना के बाद दोपहर में ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो परिजनों को सूचना दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि पारिवारिक मृतक का रिश्ते में भतीजा लगने वाले बबलू पुत्र स्व विशाल रैदास ने एक साल पहले ई रिक्शा निकालने के लिए एक 1.20 लाख रुपए लिए थे। रुपए नहीं होने पर बबलू ने उसी रकम के एवज में एक प्लाट देने वा वादा मृतक से किया। लेकिन उसने प्लाट गांव के ही किसी दूसरे व्यक्ति नाम पर बैनामा कर दिया।
मृतक को जानकारी होने पर भतीजे बबलू से अपनी दी हुई रकम को वापस मांगने लगा। लेकिन बबलू द्वारा रकम वापस नही दी गई। आरोप है कि रकम वापसी का दबाव बनाने पर किसान की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने हत्या कर शव को रजाई से ढक दिया था। दूसरे दिन दोपहर करीब दो बजे खेत गए कुछ ग्रामीणों ने रजाई बाहर किया तो रक्तरंजित शव देख होश उड़ गए।
रक्तरंजित शव चारपाई में पड़ा मिलने पर परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद देर शाम तक पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। मामले पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: ITBP ट्रेडमैन परीक्षा में सॉल्वर गैंग की सेंधमारी, चार गिरफ्तार, मदद करने में एक अज्ञात भी शामिल
