बरेली: शहर में सज गया गर्म कपड़ों का बाजार, ऊनी मिडी ड्रेस का बढ़ा चलन 

बरेली: शहर में सज गया गर्म कपड़ों का बाजार, ऊनी मिडी ड्रेस का बढ़ा चलन 

बरेली, अमृत विचार। बढ़ती सर्दी को देखते हुए गर्म कपड़ों का बाजार भी सज गया है। लोगों की आवाजाही भी शुरू हो चुकी है। व्यापारियों की ओर से गर्म कपड़ों की नई वैरायटी मंगवा ली गई है। व्यापारियों का मानना है कि गर्म कपड़ों के भाव में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है। बाजार में सर्दीओं के कपड़ों में भी नए- नए डिजाइन बाजार में उपलब्ध हो गए है।

इस बार महिलाओं के लिए भी हर तरह के कपड़ों में नए डिजाइन आ चुके है। इस बार युवतियों में ऊनी मिडी ड्रेस का चलन अधिक देखने को मिल रहा है। जिसे महिलाएं व युवतियां बेहद पसंद कर रहीं है। इसी के साथ बाजार में ऊनी स्वेटर, ब्लेजर, जैकेट, मफलर, शॉल, टोपा आदि बच्चों व बढ़ों के सिंपल व डिजाइन कपड़ों को खरीदने के लिए शहर के बाजार में लोगों का तांता लगा हुआ है। इसलिए शहर के कपड़ा व्यापारियों के चेहरे खिल चुके है। उनका कहना है कि इस बार सर्दी में अच्छा व्यापार होने की संभावना है। 

दीपावली के बाद से ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। हालांकि दिन में धूप निकल रही थी, लेकिन सुबह शाम ठंड का मौसम होने के वजह से लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। इस लिए शहर में कुतुबखाना, नगर निगम के पास तिब्बत बाजार, राजेंद्र नगर बाजार व कैंट आदि जगहों पर बाजार सज गया है।  
 
बाजार में आए ऊनी सूट व मिडी
बाजार में ऊनी सूट व मिडी का चलन महिलाओं और युवतियों में अधिक देखने को मिल रहा है। ऊनी सूट में गर्म ऊनी पेंट व कुरता,  दुपट्टा सिंपल के साथ डिजाइनर भी देखने को मिल रहा है ये सूट महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है। इसके दाम की बात की जाएं तो यह 1200 से लेकर 2000 से भी अधिक दाम में बाजार में उपलब्ध है। वहीं बात ऊनी मिडी ड्रेस की करें तो वह भी बेहद सिपंल होने के साथ डिजाइन भी है बाजार में मौजूद है इसके चलन की वजह की युवतियां इसे पार्टी में पहन सकती है जिससे वह बेहद खुबसुरत लगने के साथ ठंड से भी बच सकती है। ये ड्रेस आपको 800 से लेकर 3000 तक बाजार में आसानी से मिल जाएंगी।
 
दाम 
टॉप स्वेटर- 500- 1200
बलेजर - 800- 4000
जैकेट - 500- 4000
मफलर - 100- 500
शॉल - 250- 1500
टोपा - 100- 250
ऊनी मिडी ड्रेस - 800- 3000
ऊनी सूट - 1200- 2000
ऊनी कुरती - 250- 800
बच्चों के कपड़े - 250- 2000

दुकानदार राज गांधी ने बताया कि दीपावली के बाद से गर्म पकड़ों की मांग बढ़ गई है। इस बार नए स्टाइल की स्वेटर-शर्ट, जैकेट और हाईनेक टीशर्ट की मांग तेज होने लगी है। ।500 से लेकर 4000 तक के स्वेटर और जैकेट हैं। युवा लेदर लुक जैकेट ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं महिलाओं के लिए ऊनी मिडी ड्रेस, शॉल, जैकेट, कुर्ती और ऊनी लैगिंग हैं। मौसम का मिजाज देखते हुए इस बार काम अच्छा होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- बरेली: छठ महापर्व को लेकर शहर के बाजार हुए गुलजार, सामग्रियों की खरीदारी में जुटे श्रद्धालु