गोवा में रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो महिलाओं की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पणजी। गोवा के वास्को शहर में शनिवार सुबह घरेलू रसोई गैस सिलेंडर फटने से 26 वर्ष की एक महिला और उसकी बुजुर्ग सास की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे हुई इस घटना में जान गंवाने वाली दोनों महिलाओं की पहचान शिवानी रजावत (26) और उसकी सास जयदेवी (65) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा, "जब वास्को में न्यू वाडेम कॉलोनी स्थित इस आवास की रसोई में गैस सिलेंडर फटा, तब मकान में केवल ये दो महिलाएं ही मौजूद थीं।" 

अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिये गए हैं और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने विश्लेषण के लिए जगह से नमूने एकत्र किए हैं। 

ये भी पढ़ें- Rajasthan Election: 'जहां कांग्रेस होगी वहां भ्रष्टाचार-लूट होगा, लेकिन भाजपा की मौजूगी से विकास होगा', नड्डा का हमला

 

संबंधित समाचार