हरदोई : पिहानी में बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन घरों से लाखों का माल उड़ाया
पिहानी/ हरदोई, अमृत विचार। पुलिस की गश्त के बाद भी चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहीं चोरियों से साबित हो रहा है कि शातिर चोर पुलिस के खौफ से पूरी तरह से बेखौफ हो कर अपनी कारस्तानी से बाज़ नहीं आ रहें हैं। कोतवाली के भरौना गांव में एक ही रात में तीन घरों से लाखों का माल-ज़ेवर और नगदी चोरी होने से लोगों काफी सहमे हुए हैं।
बताया गया है कि शुक्रवार की रात को पिहानी कोतवाली के भरौना गांव सन्नाटे में डूबा हुआ था। पुलिस गश्त होने से लोग बेझिझक अपने-अपने घरों में सो रहे थे। उसी बीच वहां पहुंचे शातिर चोरों ने गांव के प्रदीप मिश्रा, सोनू श्रीवास्तव और रामखिलावन के घरों को निशाना बनाते हुए वहां से माल-ज़ेवर और नगदी सारी कुछ समेट कर चलते बने। शनिवार की सुबह तीनों घरों में इधर-उधर बिखरा पड़ा सामान देख कर चोरी होने का पता चला।
बताते चलें कि एसपी ने लॉ एंड आर्डर को बनाए रखने के लिए मातहतों को पैदल गश्त करने के दिशा-निर्देश दिए थे। पुलिस गश्त के बाद भी चोरों का ऐसा करना साबित कर रहा है कि चोर पुलिस के खौफ से बेखौफ हो कर अपनी कारस्तानी को अंजाम तक पहुंचा रहें हैं। हालांकि दावा किया जा रहा है कि जल्द ही सारे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें -हरदोई : ट्रैक्टर व टैंकर की टक्कर में चालक की मौत, दूसरा घायल
