World Cup 2023: भारत की जीत के लिए मंदिर में अनुष्ठान कर हुआ हवन-पूजन
धर्मगुरु आशीष शास्त्री के नेतृत्व में क्रिकेट प्रेमियों ने किया पूजन
सीतापुर, अमृत विचार। वर्ल्ड कप 2023 के आज होने वाले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबला अहमदाबाद में दोपहर 2 बजे होगा। भारत की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर पालिका द्वारा जहां इस मुकाबले को बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी चल रही है तो वहीं धर्मगुरु आशीष शास्त्री के साथ क्रिकेट प्रेमी हवन पूजन कर भारत की जीत की प्रार्थना कर रहे है।

बताते चले कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप का आज दोनो टीमें आमने सामने होगी। शहर के सीता राम मन्दिर पर क्रिकेट प्रेमियों के द्वारा सुबह से हवन पूजन कर रोहित शर्मा,विराट कोहली और मोहम्मद शमी सहित भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजी मे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रार्थना की। धर्मगुरु आशीष शास्त्री ने बताया कि यह आनुष्ठान पूरे दिन चलेगा और भारत की विजय तक तीन समय मे लगातार चलता रहेगा।
इस अनुष्ठान के दौरान विजय घोष मंत्र,महामृत्युंजय मंत्र सहित हवन कर भारत विजय की प्रभु से प्रार्थना की जा रही है। विश्वकप को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए सीतापुर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने नगर पालिका परिसर में ही टेंट लगवाकर मैच को दिखाने का प्रबंध किया है। इसी तर्ज पर खैराबाद नगर पालिका अध्यक्ष बेबी गुप्ता ने भी एमजे पैलेश में बड़े पर्दे पर लोगो को मैच दिखाने की व्यवस्था की है।
यह भी पढ़ें:-World Cup 2023: विश्वकप के महामुकाबले को तैयार लखनऊ, कहीं हुआ पूजन तो कहीं हवन
