हरदोई: दमकल का भरोसा छोड़ कर ग्रामीणों ने खुद काबू की आग, कॉल करने के घंटों बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड टीम
हरदोई। बिजली का हाईटेंशन तार टूट कर गन्ने की फसल पर गिर पड़ा। जिससे आग लग गई। रविवार की सुबह अचानक हुए इस हादसे को ले कर दमकल को कॉल की गई, लेकिन घंटों बाद भी वह नहीं पहुंची। उसके बाद ग्रामीणों ने खुद पर भरोसा करते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन उससे पहले तीन बीघा गन्ने की फसल जल कर राख हो चुकी थी।
बताया गया है कि पाली थाने के बिनैका गांव निवासी गजराज ने अपने खेत में गन्ने की फसल बोई थी। उसके खेत के ऊपर से बिजली के हाइटेंशन तार निकले हुए हैं। रविवार की सुबह वही तार टूट कर उसकी फसल पर गिर पड़ा। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले वहां आग लग गई।
आग लगने के बारे में तुरंत ही दमकल को कॉल की गई, लेकिन घंटों बाद भी वह नहीं पहुंची, नतीजतन ग्रामीणों का दमकल के ऊपर से भरोसा उठ गया और उन्होंने खुद ही आग पर काबू पाने के लिए जुट गए। काफी मशक्कत करने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। गजराज के मुताबिक आग से उसकी तीन बीघा गन्ने की फसल जल कर राख हो गई।
जिससे डरते थे, वही बात हो गई..
हरदोई। बिनैका गांव निवासी गजराज का कहना है कि उसके खेत के ऊपर से कई सालों से हाइटेंशन तार लटक रहे थे। एक बार नहीं, बल्कि लटक रहे तारों को दुरुस्त कराने के लिए उसने किसी अनहोनी होने का खतरा जताते हुए कई बार अर्ज़ी लगाई, लेकिन बिजली महकमें के ज़िम्मदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। आखिरकार जिस अनहोनी का डर था,वही हो गई। गजराज का कहना है कि इसके लिए बिजली महकमें के लोग ज़िम्मेदार है।
यह भी पढ़ें:-अतीक और अशरफ के हत्यारोपियों को प्रतापगढ़ से चित्रकूट जेल में किया गया शिप्ट, जानें वजह
