छठ पूजा को जा रही मां–बेटी मैजिक की टक्कर से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। रविवार शाम नैनी के अरैल बंधा रोड पर एक मैजिक ने दूसरी मैजिक में टक्कर मार दी। इससे मां–बेटी घायल हो गईं। उन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। नैनी के कांशीराम आवास योजना निवासी बच्चा लाल सोनकर की पत्नी ऊषा 40 और पुत्री नैंसी 18 मैजिक गाड़ी पर सवार होकर अरैल घाट पर जा रही थीं। घाट पहुंचने से पहले विपरीत दिशा से आ रहे मैजिक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक को लोगों ने पकड़ लिया था, लेकिन एक सिपाही ने उसे छोड़ दिया। इसको लेकर वहां काफी देर तक लोगों की पुलिस से नोकझोक हुई।

 ये भी पढ़ें -Ayodhya accident : हाईवे बाईपास पर बैलगाड़ी में भिड़ी बाइक, एक की मौत

संबंधित समाचार