बांग्लादेश में डेंगू के 1291 नए मामले, छह लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाका। बंगलादेश में रविवार को डेंगू के 1,291 नए मामले सामने आये और इससे छह लोगों की मौतें हो जाने से इस साल जनवरी से अब तक मामलों की कुल संख्या बढ़कर 301,225 हो गई और मरने वालों की संख्या 1,549 पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने यह जानकारी दी है। 

डीजीएचएस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में पहले 19 दिनों के दौरान, पिछले महीने 67,769 लोगों के मच्छर जनित बीमारी से संक्रमित होने के बाद 30,080 अधिक डेंगू के मामले दर्ज किए गए थे। डीजीएचएस ने कहा कि देश में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या 294,757 है, जिसमें रविवार को ठीक हुए 1,522 मरीज भी शामिल है। बंगलादेश में सितंबर में डेंगू के मामलों में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई। इस माह में 79,598 नए संक्रमण मामले और 396 लोगों की मौतें दर्ज की गईं।

 उल्लेखनीय है कि एडीज मच्छर के काटने से फैलने वाला डेंगू बुखार एक गंभीर बीमारी का कारण बनता है जिसके बाद आमतौर पर सिरदर्द, तेज बुखार, थकावट, मांसपेशियों और जोड़ों में गंभीर दर्द, ग्रंथियों में सूजन, उल्टी और दाने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। 

ये भी पढे़ं : अर्जेंटीना के राष्ट्रपति चुनाव में उग्र दक्षिणपंथी नेता जेवियर माइली की जीत 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव