इटली-स्लोवेनिया और चेक गणरज्य ने यूरो 2024 के लिए किया क्वालीफाई
चेक गणरज्य-इटली की टीम
मिलान। पिछले दो विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे इटली ने अगले साल होने वाली यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप में अपनी जगह सुरक्षित करके राहत की सांस ली। इटली के अलावा स्लोवेनिया और चेक गणराज्य ने भी यूरो 2024 के लिए क्वालीफाई किया।
🇮🇹 Ready to defend their title at #EURO2024 💪 pic.twitter.com/Cw1QXM5EMy
— UEFA EURO 2024 (@EURO2024) November 20, 2023
चेक गणराज्य के कोच जारोस्लाव सिलहावी ने मोल्दोवा के खिलाफ अंतिम सीटी बजने के तुरंत बाद इस्तीफा दे दिया। पिछले पांच साल से इस पद पर बने सिलहावी ने कहा कि उन्होंने मैच से पहले ही यह निर्णय कर लिया था।
🇮🇹✅
— UEFA EURO 2024 (@EURO2024) November 20, 2023
🇨🇿✅
🇸🇮✅
We now know 20 of the 24 teams that will be playing at #EURO2024
इटली को ग्रुप सी में दूसरा स्थान हासिल करने और प्लेऑफ से बचने के लिए केवल एक अंक की जरूरत थी। उसने यूक्रेन के खिलाफ गोल रहित ड्रा खेल कर यह महत्वपूर्ण अंक अर्जित किया और जर्मनी में होने वाले यूरो 2024 के लिए क्वालीफाई किया। इटली प्लेऑफ में हारने के कारण पिछले दो विश्व कप के लिए क्वालीफाई ही नहीं कर पाया था।
Czechia book their place at #EURO2024! 🇨🇿 pic.twitter.com/kbcq8rAptP
— UEFA EURO 2024 (@EURO2024) November 20, 2023
यूक्रेन को ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल करने के लिए इटली पर जीत की जरूरत थी। उसे अब प्लेऑफ में खेलना पड़ेगा। इंग्लैंड इस ग्रुप से पहले ही क्वालीफाई कर चुका था। उसने उत्तरी मेसेडोनिया से 1-1 से ड्रॉ खेल कर अपना अजेय अभियान जारी रखा। स्लोवेनिया और चेक गणराज्य को भी यूरो 2024 में जगह बनाने के लिए एक अंक की जरूरत थी। स्लोवेनिया ने कजाखस्तान को 2-1 से जबकि चेक गणराज्य ने मोल्दोवा को 3-0 से हराया।
ये भी पढ़ें : भारत ने इजराइल-हमास संघर्ष में मानवीय आधार पर युद्ध विराम के प्रयासों को सराहा
