Lucknow University न्यू कैंपस में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस CD4 -2023 का शुभारम्भ
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ विश्वविद्यालय के भैषजिक विज्ञान संस्थान में आज से दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस, कॉन्फ्रेंस ऑन ड्रग डेवलपमेंट एंड ड्रग डिलीवरी (CD4-2023) का शुभारम्भ विश्वकर्मा ऑडिटोरियम में प्रारम्भ हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया हैं। कॉन्फ्रेंस के संयोजक प्रो. पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी ने सभी अतिथिगणों का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में डॉ जी एन सिंह, मुख्यमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार उत्तर प्रदेश सरकार तथा पूर्व डीसीजी आई, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। फ्रांस के प्रो. सर्ज मिगनानी ने अपना कीनोट एड्रेस प्रस्तुत किया। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने कॉन्फ्रेंस की व्याख्या प्रस्तुत की। इसके साथ ही देश-विदेश के 1000 से अधिक प्रतिभागियों को इस कांफ्रेंस की उपयोगिता वर्णित की।
कॉन्फ्रेंस के पहले पैनल डिसकशन, इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी इन दा फार्मा पार्क आफ उत्तर प्रदेश में डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया, डॉ. आलोक धवन, डायरेक्टर सी बी एम आर, शिव प्रसाद, विशेष सचिव विज्ञान एवं तकनीकी, ए मनीकानन्दन आईएएस सीडीओ आगरा, अतुल श्रीवास्तव रीजिनल डायरेक्टर पीएचडी चेम्बर ऑफ कामर्स एवं इंडस्ट्री इंडिया, पैनलिस्ट रहे।

पैनलिस्ट डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में फार्मा उद्योग को विकसित करने के लिये विभिन्न बिन्दुओं पर अपने विचार व्यक्त किये। सत्र के सेशन चेयर डॉ जीएन सिंह, मुख्यमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार उत्तर प्रदेश सरकार ने फार्मा सेक्टर में रिसर्च एवं इनवेस्टमेंट को बढ़ने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं से शोध छात्रों को अवगत कराया।
इस कांफ्रेंस में देश विदेश के 25 से अधिक वक्ता अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। कांफ्रेंस के प्रमुख प्रायोजकों में विज्ञान तथा तकनीकी संकाय, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश काउंसिल ऑफ़ साइंस एवं टेक्नोलॉजी,सन फार्मास्युटिकल्स,तथा जेनोवा बाइफार्मासिटिकल्स रहे।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी समेत कई नेताओं ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को जन्मदिन पर दी बधाई
