लखनऊ : मुख्‍यमंत्री योगी समेत कई नेताओं ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को जन्मदिन पर दी बधाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयश पूर्ण जीवन की कामना की है। मुख्‍यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्‍स' पर राज्यपाल को दिये गये अपने शुभकामना संदेश में कहा ''उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयश पूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।'' 

‘एक्‍स’ पर अपने संदेश में राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा ''सरल व सौम्य व्यक्तित्व की धनी, गुजरात राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री का गौरव प्राप्त करने वाली, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।''

उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्‍स’ पर कहा ''गुजरात राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री का गौरव प्राप्त करने वाली, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'' 

बताते चलें कि आनंदीबेन पटेल 29 जुलाई 2019 से उत्तर प्रदेश राज्य की राज्यपाल हैं। वह मध्य प्रदेश की राज्यपाल तथा गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। पटेल का जन्म 21 नवंबर 1941 को गुजरात के मेहसाणा जिले में एक पाटीदार परिवार में हुआ था और उनके पिता जेठा भाई पटेल एक गांधीवादी नेता थे। 

ये भी पढ़ें -69000 शिक्षक भर्ती : नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों से मिलीं विधायक पल्लवी पटेल

संबंधित समाचार