Kannauj fire : फल आढ़त और बीएसए के एकाउंट कार्यालय में लगी आग, लाखों की क्षति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुबह चार बजे हुई घटना, दमकल की गाड़ी से आग पर पाया गया काबू

कन्नौज, अमृत विचार। संदिग्ध हालात में मंगलवार को फल आढ़त में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि पुराने बीएसए दफ्तर स्थित एकाउंट विभाग को भी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में करीब छह लाख रुपये के फल व ठेली जल कर राख हो गए हैं। शिक्षकों के पुराने अभिलेख भी जल कर राख हो गये। दमकल टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। फल आढ़त मालिक का आरोप है कि किसी ने आग लगाई है।

शहर में जीटी रोड, कचहरी रोड के निकट सरायमीरा में फल आढ़त है। मंगलवार की सुबह चार बजे के करीब संदिग्ध अवस्था में यहां आग लग गई। आग की लपटें देख लोग मौके पर पहुंच गये। आग पर काबू पाने की प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। आग पुराने बीएसए कार्यालय जिसमें अब एकाउंट विभाग चलता है के जिंगले से अंदर पहुंच गई। सूचना पुलिस को दी गई। इस पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे के प्रयास बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से बेसिक शिक्षा विभाग के एकाउंट सेक्शन में रखे शिक्षकों के वर्ष 2017 से पूर्व के सभी अभिलेख जल कर नष्ट हो गये। कर्मचारियों ने कंप्यूटर समेत अन्य सामान बाहर निकाल कर बचा लिया। 

17 - 2023-11-21T181309.512

फल आढ़त में शेखाना निवासी जीशान के करीब पांच लाख रुपये के फल व ठेली के अलावा सोहराव निवासी ठेकेदार गली के फल व कई ठेले जल कर नष्ट हो गये। सोहराब का करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। जानकारी पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी के अलावा राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची। टीम ने फल आढ़त में आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। उधर, फल आढ़तियों ने आग लगाए जाने की बात कही है। आढ़तियों ने निकट में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें दो व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं जो आढ़त के निकट खड़े होने के बाद आग लगाते दिख रहे हैं। अब आढ़त के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इससे यह स्पष्ट हो जायेगा कि आग लगी है या किसी ने लगाई है। फल आढ़तियों ने सरायमीरा चौकी पुलिस से संपर्क कर जांच कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें -अंतरदेशीय मछली पालन में यूपी नंबर -1, गुजरात में मंत्री संजय निषाद को मिला पुरस्कार

संबंधित समाचार