अमरोहा: 40 लाख के मोबाइल बरामद करने वाली टीम को एसपी ने किया सम्मानित
अमरोहा, अमृत विचार। जनता के 40 लाख रुपये कीमत के 200 स्मार्टफोन बरामद करने वाली सर्विलांस टीम को पुलिस अधीक्षक ने 25,000 रुपये का नकद ईनाम देकर सम्मानित किया है।
नौ नवंबर को एसओजी व सर्विसलांस की टीम ने जिले में विभिन्न स्थानों से खोए व गुम हुए 200 मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित लोगों को सौंपा था। इन मोबाइल की कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई थी।
मंगलवार को पुलिस कार्यालय में सर्विलांस टीम प्रभारी बिजेंद्र मलिक, हेड कांस्टेबल गौरव शर्मा व प्रवेश बर्मन, कांस्टेबल अरविंद कुमार, लवी व कमल को पुरुस्कृत करते हुए एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने गुडवर्क की सराहना की। इस दौरान सीओ सतीश चंद्र पांडे व मुनेश कुमार शर्मा मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- Pakistan: सिफर मामले में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने इमरान खान की याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित
