खाटू श्याम जन्मोत्सव : कुमार सानू और चंचल के भजनों पर झूमे भक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। हैदरगढ़ कस्बे में बुधवार को श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के पर्व पर श्री खाटू श्याम परिवार हैदरगढ़ द्वारा श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह 9 बजे कस्बा के हनुमान मंदिर के सामने से नगर में बड़े धूमधाम व गाजे बाजे के साथ भव्य झांकियां निकाली गई, जो आकर्षण का केंद्र बिंदु रहीं।

उसके बाद औसानेश्वर रोड एक हॉस्पिटल के निकट भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें नानपारा से आए कुमार सानू, कानपुर से बेटू चंचल व आलिया शर्मा के द्वारा एक से बढ़कर भजन प्रस्तुत किए। जिसे सुनकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। कई भजनों पर भक्तों ने नृत्य भी किया। संस्था के अध्यक्ष विष्णु सोनी ने बताया कि इस बार कार्यक्रम में पिछले चार-पांच वर्षों से ज्यादा लोगों की भीड़ रही। इस धार्मिक आयोजन में खाटू श्याम परिवार की ओर से प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -रांग नंबर से शुरू हुआ प्यार, प्रेमिका ने जब शादी से किया इंकार तो युवक ने उठाया बेहद खौफनाक कदम

संबंधित समाचार