प्रयागराज: संगमनगरी में 26 नवंबर को होगा ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन
प्रयागराज, अमृत विचार। आगामी 26 नवम्बर को परेड मैदान में ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा। जिसमें देश व विदेश से जुड़े ब्राह्मण के आने की संभावना है। उक्त जानकारी राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विमल तिवारी व संरक्षक डा एल.एस. ओझा ने दी।
उन्होंने बताया कि 26 नवम्बर को होने वाले ब्राह्मण महाकुम्भ संगम के किनारे परेड मैदान में होने वाले ब्राह्मण महाकुम्भ में लगभग एक लाख ब्राह्मणों के आने की सम्भावना है। ब्राहाण महाकुम्भ ब्राह्मण जोड़ो अभियन, ब्राह्मण एकता पर आधारित है। ब्राह्मण महाकुम्भ में पूरे देश भर से अतिविशिष्ट लोगों का भी आगमन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डा. दिनेश शर्मा राज्य सभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश मिश्रा बाल्टी बाबा करेगें।
कार्यक्रम में बिहार से राज्य सभा सांसद सतीश चन्द्र दूबे, यूपी डिजाइन की चेयरमैन क्षिप्रा शुक्ला, केन्द्र सरकार में राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) दिनेश दूबे, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कपिल मिश्रा, सांसद मनोज तिवारी, आध्यात्मिक गुरू प्रसिद्ध कथावाचक शिवाकान्त महराज, हरि चैतन्य ब्रह्मचारी, आचार्य हिमांशु त्रिपाठी, अन्तर्राष्ट्रीय कवि अमित शर्मा आदि मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में ब्राह्मणों की गौरव गाथा के प्रतीक बाजीराव पेशवा के प्रपौत्र प्रभाकर राव पेशवा भी मौजूद रहेगें। कार्यक्रम में 100 अलग-अलग क्षेत्रों से ब्राह्मण रत्न से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के समापन के बाद एक विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: पद्मश्री विजेता एथलीट सुधा सिंह लेंगी सात फेरे, हल्दी रस्म की फोटो सोशल मीडिया में हुईं वायरल
