रायबरेली: पद्मश्री विजेता एथलीट सुधा सिंह लेंगी सात फेरे, हल्दी रस्म की फोटो सोशल मीडिया में हुईं वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। रायबरेली एक्सप्रेस और पद्मश्री विजेता एथलीट सुधा सिंह की शादी होने जा रही है। यह खबर बहुत चौंकाने वाली है। कारण खास परिवार के सदस्यों को छोड़ किसी को उनकी शादी के बारे कोई जानकारी नहीं है। बुधवार रात हल्दी की रस्म की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उनके शुभ चिंतकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सुधा के हाथों में मेंहदी रची दिखी। साथ ही वह बेहद खुश नजर आई। 

cats002

रायबरेली की शान और दुनिया भर में स्टीपल चेस में देश का झंडा बुलंद करने वाली सुधा सिंह ने एक साल पहले ट्रैक एंड फील्ड से संन्यास ले लिया है और वह भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। सुधा सिंह को 2012 में अर्जुन अवार्ड तथा 2021 में पद्मश्री मिला था। रायबरेली में बेहद साधारण परिवार में जन्म लेने वाली सुधा सिंह ने अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया है।

cats001

मात्र 34 वर्ष की आयु में ही उनको खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान अर्जुन पुरस्कार के बाद पद्मश्री सम्मान मिला था। सुधा सिंह के करीबी लोगों ने बुधवार को उनकी हल्दी की रस्म की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। जिसके बाद एथलीट के शुभचिंतक मोबाइल से उनसे संपर्क करने में लगे लेकिन सभी को निराशा हाथ लगी।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: खाद्य विभाग की छापेमारी, दो जगहों से पकड़ा हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट, रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

संबंधित समाचार