सिने कलाकार लखनऊ में चाहते हैं फिल्म सिटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय मौत के बाद मुंबई फिल्मी दुनिया इन दिनों विवादों में उलझा हुआ है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में सबसे खूबसूरत और हाईटेक फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की है जो नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बनने की संभावना है। उनके इस निर्णय से …

लखनऊ। सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय मौत के बाद मुंबई फिल्मी दुनिया इन दिनों विवादों में उलझा हुआ है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में सबसे खूबसूरत और हाईटेक फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की है जो नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बनने की संभावना है। उनके इस निर्णय से राज्य के तमाम कलाकारों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है जो विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी दशकों से फि ल्म जगत को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन कुछ कलाकार और डायरेक्टर चाहते हैं कि फिल्म सिटी लखनऊ में ही बने।

उत्तर प्रदेश में फि ल्मों की शूटिंग करने वाले डायरेक्टर, यहां के अभिनेताओं का मानना है कि उप्र फिल्म सिटी से बहुत सारी संभवनाएं हैं। लखनऊ में इसके निर्माण से स्थानीय कलाकारों को न सिर्फ रोजगार के तमाम अवसर पैदा होंगे बल्कि प्रतिभाशाली कलाकारों को भटकना नहीं पड़ेगा।

‘अनवर’ फिल्म बनाने वाले संजीव ने बातचीत में कहा है, यूपी में फिल्म सिटी बनाने का सुझाव बहुत अच्छा है। लेकिन इसे लखनऊ में ही बनने में फोयदा है। नोएडा का मतलब यूपी नहीं है। वहां पर हरियाणा, गुड़गांव, पंजाब में कोई अन्तर नहीं है। लखनऊ की संस्कृति और खान पान अलग है और यहां रंगमंच संस्थान भी हैं। इसलिए यहां पर फि ल्म सिटी बहुत कारगर होगी। देश में कई फि ल्म सिटी हैं लेकिन चलती दो ही है – एक मुबंई और दूसरी रामोजी राव फिल्म सिटी। लखनऊ में फि ल्म सिटी बनने का बहुत ज्यादा फोयदा होगा। यहां पर आस-पास के इलाके जैसे बलिया, गोरखपुर, बरेली आने में आसानी होगी। लखनऊ फि ल्म सिटी बनने में बहुत फोयदा होगा।

अभिनेता अनिल रस्तोगी ने कहा कि फि ल्म सिटी का यूपी में बनाया जाना शुभ संकेत है। यहां पर बहुत सारे कलाकारों को रोजगार मिलेगा। लेकिन फि ल्म इण्डस्ट्री यहीं पर बने तो ज्यादा फोयदा होगा, क्योंकि लखनवी चिकन और खान-पान को काफी बढ़ावा मिलेगा। यहां पर भारतेन्दु नाटक एकेडमी और काफी मात्रा में थियेटर है। यहां पर बहुत अच्छे ऑडोटोरियम है। लखनऊ में फि ल्म सिटी बने तो बहुत अच्छा होगा। कांग्रेस के जमाने में नोएडा में फि ल्म सिटी बनाने की बातें हुई थी। वहां कुछ स्टूडियो भी बने थे। लेकिन यहां पर बनने से यूपी को बहुत फोयदा होगा। यहां पर फि ल्में लखनऊ , बनारस, प्रयागराज, बाराबंकी, आजमगढ़, मिर्जापुर में अच्छे शूटिंग स्थल भी हैं। बाहर से लोग यहीं शूटिंग के लिए भी आते हैं।

‘अर्टिकल 15’ में अभिनय करने वाले जिया खान का कहना है कि, फिल्म सिटी अगर नोएडा में बनती है, तो उसका फोयदा दिल्ली और हरियाणा के लोगों को होगा। आजमगढ़, बस्ती, गोरखपुर लखनऊ के लोगों को कहां जगह मिल पाएगी। लाभ के हिसाब से चीजों का विकास होता है। इसलिए इसका लखनऊ में बनाया जाना ज्यादा फोयदेमंद होगा।

‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म में सुषांत सिंह के मित्र का अभिनय करने वाले आलोक का कहना है कि, वर्तमान में क्षेत्रीय फिल्मों का दौर बढ़ा है। फि ल्म निर्माण से जुड़े तमाम लोग और कलाकार भी उत्तर प्रदेश से हैं। ऐसे में फिल्म सिटी का निर्माण निश्चित ही बेहतर निर्णय है, जिससे तमाम लोगों को रोजगार का अवसर उपलब्ध होगा।

वरिष्ठ फिल्म समीक्षक लक्ष्मीशंकर मिश्रा ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अगर यहां फि ल्म सिटी बनती है तो क्षेत्रीय कलाकारों के लिए काम का अच्छा अवसर उपलब्ध होगा। मुझे लगता है कि इसके साथ सरकार को यूपी में फि ल्म से जुड़े लोगों के लिए आरक्षण की भी व्यवस्था करनी चाहिए। ऐसा करने से यूपी के वे डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और ऐक्टर निश्चित रूप से आकर्षित होंगे जो मजबूरी में मुंबई में संघर्ष कर रहे हैं। पूरा विश्वास है कि इस बार जो खाका तैयार हुआ है, वह कागजों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि धरातल पर वास्तव में एक फिल्म सिटी का रूप लेगा।

संबंधित समाचार