जयंती पर रायबरेली के शिल्पकार पंडित गया प्रसाद शुक्ला को याद कर नम हुई आंखें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। जनपद के इतिहास में ईमानदारी कर्मठता, जनसेवा से अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले इंदिरा गांधी के करीबी रहे पंडित गया प्रसाद शुक्ला गुरु जी की जयंती मनाई गई। आधुनिक रायबरेली के महान निर्माता के रूप में याद किए जाने वाले गुरु जी को याद करके हर किसी की आंखे नम हो गई। कार्यक्रम का संचालन स्वर्गीय पंडित गया प्रसाद शुक्ला गुरु जी के पौत्र एवं समाजसेवी एवं राजनीतिक रहे जगदीश नारायण शुक्ला के पुत्र कांग्रेस नेता केसी शुक्ला ने किया। 

उन्होंने कहा की गुरुजी रायबरेली के गांधी थे। जिन्होंने  जिला परिषद के अध्यक्ष के रूप में, बैंक ऑफ़ इंडिया के डायरेक्टर के रूप में, उत्तर रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य के रूप में एवं सांसद प्रतिनिधि के रूप में जन सेवा का कार्य करने का हर संभव प्रयास किया, इंदिरा जी ने दी थी उन्हें गुरु जी की पदवी। युवा नेता राम जी शुक्ला ने कहा  की गुरूजी ने  गरीबों वंचितों की मदद के लिए एवं अंधता निवारण  के लिए हर संभव प्रयास किया।

वक्ताओं ने कहा कि सादगी भरा जीवन जीने वाले गुरु जी ने रायबरेली के नवनिर्माण का सपना देखा था, जिसको साकार करने के लिए वह जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे। आधुनिक रायबरेली में गुरु जी के योगदान को पीढ़ियां याद रखेंगी। इस अवसर पर सोम शुक्ला, सिद्धांर्थ, तिरु शुक्ला, आदया शुक्ला, शिव प्रताप मिश्रा, मोहम्मद उस्मान, शैलेंद्र तिवारी, डी पी यादव, मोहम्मद जैद, गोपाल वर्मा  आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

संबंधित समाचार