अयोध्या: सीरियल ब्लास्ट की 16वीं बरसी पर शहीदों को अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
अयोध्या। कचहरी सीरियल ब्लास्ट में दिवंगतों को बार एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष केशव राम वर्मा के नेतृत्व में वकीलों ने गुरुवार को शहीद स्थल जीरो पॉइंट पर उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वकीलों ने शहीद अधिवक्ता राधिका प्रसाद मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
बार एसोसिएशन के मंत्री विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि 23 नवंबर 2007 को कचहरी के शेड नंबर छह और 20 में श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट हुए थे। जिसमें अधिवक्ता राधिका प्रसाद मिश्र, स्टांप वेंडर ओम प्रकाश पांडेय, मुंशी फागू राम, वादकारी केसरी प्रसाद की मृत्यु हो गई थी और लगभग 24 लोग घायल हो गए थे।
कार्यवाहक अध्यक्ष केशव राम वर्मा के नेतृत्व में बार के पदाधिकारी और अधिवक्ता गुरुवार को शहीद स्थल पर दोपहर एक बजे एकत्रित हुए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी । श्रद्धांजलि देने वालों में बार के कोषाध्यक्ष मुन्ना सिंह, संयुक्त मंत्री राजेश श्रीवास्तव, दीपक कुमार तिवारी ,योगेश कुमार पांडे, अधिवक्ता मथुरा प्रसाद पांडेय, मनीष कुमार पांडेय, अशोक सिंह मुन्ना अजय कुमार श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, पूर्व महामंत्री सूर्यनारायण सिंह सहित तमाम अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-Ayodhya Panchkosi Parikrama: आस्था और भक्ति के आगे भूल गए उम्र की थकान, बुजुर्गों ने डंडे के सहारे पूरी की परिक्रमा
