सुलतानपुर भीषण हादसा: ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर में घुसी बाइक, दो युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजापुर गांव में गुरुवार की रात ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसे। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक की मौत हो गई। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से मातम छाया है। 

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजापुर गांव निवासी सुबरन दास (28) पुत्र प्रेमदास अपने दोस्त रमेश कुमार (22) पुत्र राम निहोर के साथ गुरुवार की देर रात बीरसिंहपुर बाजार जा रहे थे। बाजार से पहले ही एक ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों बाइक समेत ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसे। घटना की सूचना होते ही ग्रामीणों ने घायलों को 100 शैय्या बीरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया।  

अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने सुबरन को मृत घोषित कर दिया और रमेश को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया। रात में ही एम्बुलेन्स की मदद से घायल रमेश को अम्बेडकर नगर ले जाया जा रहा था, रास्ते मे उसकी भी सांसे थम गईं। सूचना पर शुक्रवार को दोनों शवों को जयसिंहपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

बहन की शादी से पूर्व उठी भाई की अर्थी, मचा कोहराम

कोतवाली क्षेत्र के खोजपुर गांव में  सुबरन के चचेरी बहन की शुक्रवार को शादी थी। चाचा मोतीलाल के कामों में वह भी शरीक था। शुक्रवार को होने वाली शादी समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही थी। इसी बीच एक दिन पहले लड़की के चचेरे भाई की मौत होने की सूचना मिलने पर परिवार में उत्सव का माहौल गमगीन हो गया। एक साथ गांव में दो-दो लोगों की मौत से परिजनों में  कोहराम मचा हुआ है।

मृतक सुबरन तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। उससे बड़ा भाई ज्ञानदास दिल्ली रहकर कमाई करता है। छोटा भाई गुलाब चंद्र घर रहकर पढ़ाई करता है। उसकी पत्नी व एक 4 साल की बेटी है। वहीं, रमेश चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। इससे बड़ा भाई बब्लू, मुकेश, राजेश हैं। रमेश की अभी शादी नहीं हुई थी। 

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: 'मेरी कहानी मेरी जुबानी' कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने साझा किए अनुभव

संबंधित समाचार