लखनऊ: घर में चल रही थी शादी की तैयारियां, भाई को झांसा देकर प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विभूतिखंड थाने में रायबरेली निवासी प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ, अमृत विचार। बारात आने से दो दिन पहले ब्यूटी पार्लर में मेहंदी लगवाने पहुंची दुल्हन अपने भाई को झांसा देकर प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पिता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। विभूतिखंड थाना अंतर्गत रहने वाले पीड़ित पिता ने बताया कि कुछ माह पहले 23 वर्षीय बेटी की शादी तय की थी। 23 नंवबर को बारात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। 

20 नवंबर को बेटी मेहंदी लगवाने की बात कहकर अपने भाई के संग एक ब्यूटी पार्लर पर गई थी। पार्लर पहुंचने के थोड़ी देर बाद बेटी ने भाई से कोई सामान घर पर भूलने कर बात कही। इसके चलते वह घर सामान लेने चला आया। यहां से लौटा तो बेटी ब्यूटी पार्लर से लापता था। उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ था। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का सुराग नहीं लगा। 

पीड़ित ने रायबरेली निवासी सचिन सोनकर पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सचिन सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े:- मॉडल स्कूल के रूप में शिक्षकों ने अपने प्रयास से बदल दी सरकारी स्कूल की तस्वीर, देखकर हैरान रह गये एडी बेसिक

 

संबंधित समाचार