लखनऊ: अपने बचपन के विद्यालय में पहुंची इसरो वैज्ञानिक ऋतु करिधाल, ताजा की यादें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मिशन चंद्रयान 3 की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाली इसरो वैज्ञानिक ऋतु कारीधाल इस समय लखनऊ में है। वह आज लखनऊ विश्वविद्यालय के 103 वें स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची है। इससे पहले वह आज राजाजीपुरम स्थित एक निजी विद्यालय में पहुंची जहां वह बचपन में पढ़ाई करती थी। उनके विद्यालय का नाम सेंट एंजनीज पब्लिक स्कूल है यहीं से ऋतु ने पढ़ाई करके आगे के फ्यूचर का रास्ता तय किया है। 

आज जब ऋतु करिधाल अपने विद्यालय पहुंची तो उनकी आंखे भर आई, बचपन की यादें उन्होंने ताज़ा करते हुए अपने साथ पढ़े पूर्व छात्रों को भी याद किया। बता देंगे ऋतु करिधाल लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं आज उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से सम्मानित किया जायेगा। 

वहीं ऋतु करिधाल के स्कूल की प्रबंधिका तरु सक्सेना ने कहा विद्यालय के लिए यादगार पल है कि विद्यालय की बेटी ने पूरे विश्व में चंद्रयान 3 से अपने देश का नाम रोशन किया। वहीं डायरेक्टर रीना सिंह और प्रधानाध्यापिका नेहा सिंह ने कहा कि ऋतु जी से मिल के बच्चों में नया उत्साह उत्पन्न हुआ है। ऋतु करिधाल ने अपने क्लासरूम में जा कर समय बिताया और अपने भाई रोहित के साथ के स्कूल के किस्से भी सुनाए।

यह भी पढ़ें;-आगरा: हाईवे पर बेकाबू बस सड़क किनारे बने खोके में घुसी, चालक की मौत

संबंधित समाचार