बुलंदशहर: माप तौल विभाग के बाबू को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। यूपी में जनपद बुलंदशहर के माप तौल विभाग में तैनात लिपिक दुजई लाल को एन्टी करप्शन मेरठ की टीम ने गिरफ्तार कर आज जेल भेजा। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि दिल्ली की कांटा तराजू बनाने वाली एक कंपनी बुलंदशहर के झाझर कस्बे में धर्मकांटा लगा रही है इस कंपनी के कर्मचारी प्रवीण कुमार से माप तौल विभाग में तैनात लिपिक दुजई लाल ने मैपिंग तथा वेरीफिकेशन के नाम पर कम्पनी के कर्मचारी प्रवीण कुमार से 15000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

इसकी शिकायत प्रवीण कुमार ने एंटी करप्शन विभाग मेरठ के अधिकारियों से की थी। इसी के तहत आज दोपहर 12:00 बजे प्रवीण कुमार माप तौल विभाग के लिपिक के ऑफिस में पहुंचा तथा लिपिक द्वारा रिश्वत की डिमांड करने पर कांटा तराजू बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी प्रवीण ने पंद्रह हजार की धनराशि उसके हाथ में दी।

इसी दौरान एंटी करप्शन विभाग के पुलिस ने लिपिक को रंगे हाथों। गिरफ्तार कर रिशवत की धनराशि अपने कब्जे में कर ली तथा थाना देहात बुलंदशहर लाकर मुकदमा कायम करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:-राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस ने तेलंगाना में भाजपा के किए टायर पंचर, दिल्ली में भी करेंगे

संबंधित समाचार