बरेली: ताऊ के घर जा रही किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, सीबीगंज : ताऊ के घर जा रही किशोरी से गांव के ही दो युवकों ने छेड़छाड़ की। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी 6 नवंबर की शाम ताऊ के घर जा रही थी।रास्ते में गांव के ही अभिषेक और उसके एक साथी ने उसे रोककर छेड़छाड़ की।

शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। जानकारी होने पर किशोरी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

ये भी पढ़ें - बरेली: वरिष्ठ सहायक के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई...सरकारी धन का 28 को देना होगा हिसाब

संबंधित समाचार