मिर्जापुर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की टक्कर में छह लोगों की मौत, कई घायल, मचा कोहराम
मिर्जापुर। जिले में सड़क हादसे में 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई थी। हादसा कार की ट्रेलर में जोरदार टक्कर होने की वजह से बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में कार सवार 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं, सभी घायलों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 4 महिलाओं की मौत हो जाने की सूचना है।
जबकि एक बच्चे समेत 2 का इलाज चल रहा है। कार सवार सभी शादी समारोह में शामिल होकर सोनभद्र जा रहे थे तभी अदलहाट थाना क्षेत्र के नारायपुर चौकी क्षेत्र 25 नवंबर की रात्रि में कस्बा नारायनपुर स्थित अंकित हॉस्पिटल के सामने गलत दिशा से आ रही ट्रेलर से कार टकरा गई।
उक्त कार में चालक सहित कुल 7 लोग सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर थाना अदलहाट पुलिस द्वारा तत्समय मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को एम्बुलेंस से लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय वाराणसी भेजा गया। जहां डाक्टरों द्वारा सभी घायलों को उचित इलाज हेतु ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
जहां इलाज के दौरान शकीला बानो पत्नी सरफराज निवासी ब्रह्मनगर थाना रावर्ट्सगंज सोनभद्र 56 वर्ष, हुस्न आरा पत्नी स्व. दिलशाद निवासी ओबरा सोनभद्र 40 वर्ष, समिता परवीन पत्नी राशिद जमाल निवासी उर्मोड़ा थाना रावर्ट्सगंज 35 वर्ष व दिलशान बख्तियार पुत्र स्वर्गीय दिलशाद 12 वर्ष की मृत्यु हो गई है तथा अन्य का इलाज जारी है। थाना अदलहाट पुलिस द्वारा दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रेलर को कब्जे में लेकर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: कोर्ट ने लारेब को 14 दिन की ज्यूडीशियल कस्टडी में भेजा, बस कंडक्टर पर चापड़ से किया था हमला, लगाए थे जिहादी नारे
