पीएम मोदी ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व और देव दीपावली की दीं शुभकामनाएं
![पीएम मोदी ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व और देव दीपावली की दीं शुभकामनाएं](https://www.amritvichar.com/media/2023-11/ददो.jpg)
![](https://www.amritvichar.com/media/2024-07/neha-gupta-336.jpg)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि दूसरों की सेवा करने एवं भाईचारे को आगे बढ़ाने की जो शिक्षा सिखों के पहले गुरु ने दी, वह दुनिया भर में लाखों लोगों को ताकत देती है। गुरु नानक ने सिख धर्म की स्थापना की थी।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं। उन्होंने दूसरों की सेवा करने और भाईचारे को आगे बढ़ाने पर जोर दिया, जो दुनिया भर के लाखों लोगों को ताकत देता है।’’ मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी पहले सिख गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
मोदी ने एक अन्य पोस्ट में देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की असीम शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों के जीवन में नई रौनक और स्फूर्ति लेकर आए।’’ देव दीपावली कार्तिक महीने के अंतिम दिन कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है।
ये भी पढे़ं- जम्मू- कश्मीर: सेब उत्पादक किसानों ने श्रीनगर में किया विरोध प्रदर्शन